जौनपुर : सड़क दुर्घटना में पिता-पुत्र की मौत मचा कोहराम

जौनपुर : सड़क दुर्घटना में पिता-पुत्र की मौत मचा कोहराम

मीरगंज।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
             लखनऊ से शादी समारोह लौट रहे बरावां बंधवा बाजार के पिता-पुत्र की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी वहीं परिवार के अन्य पांच लोग घायल हो गये जिनका इलाज चल रहा है। घर पर पिता पुत्र का शव पहुचते ही कोहराम मच गया।बरावा बंधवा बाजार निवासी मो तारिक 11 नवम्बर को अपनी कार से परिवार सहित लखनऊ एक शादी मे गये थे सोमवार को वह अपनी कार से परिवार सहित घर रायबरेली जौनपुर हाइवे के रास्ते वापस लौट रहे थे।
कार की ड्राइविंग मो तारिक कर रहे थे। शाम चार बजे रायबरेली जिले के सलोन के पास पहुंचे थे कि बाइक सवार को बचाने के चक्कर में ट्रक से टकरा गये। घटना के बाद चीख पुकार मच गयी। मौके पर पहुंचे लोगों ने घायलों को कार से बाहर निकाला। जिसमें मो तारिक 35 वर्ष और उनके पुत्र आयूब 2 वर्ष की मौके पर मौत हो गयी। शबीना बानो 42 वर्ष पत्नी वदूद, खुशबू 28 वर्ष पत्नी तारिक, युसुफ 6 इब्राहिम 4 वर्ष पुत्रगण मो तारिक तथा इफरा ८ वर्ष पुत्री वदूद घायल हो गये। सभी का इलाज चल रहा है। बरावां गाँव मे शव आते ही कोहराम मच गया अगल बगल के लोगो की भीड़ लग गयी।
Previous articleजौनपुर : “दरोगा नंबर वन” के सेट पर एक साथ दिखे शुभम तिवारी व प्रज्ञा तिवारी 
Next articleजौनपुर : प्लाइवुड फैक्ट्री के सुपरवाइजर की संदिग्ध परिस्थिति में मौत
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?