जौनपुर : दलित और आदिवासियों की संख्या के आधार पर कम पारित हुआ बजट

जौनपुर : दलित और आदिवासियों की संख्या के आधार पर कम पारित हुआ बजट

खुटहन।
संतलाल सोनी
तहलका 24×7
                 एससी एसटी सब प्लान अभियान मंच की अध्यक्ष ऊषा देवी की अध्यक्षता में गुरूवार को इमामपुर गाँव में एक बैठक आयोजित की गयी। जिसमें संस्था के सदस्यों व अन्य लोगों के समक्ष प्रदेश सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट पर चर्चा कर इसमें दलित और आदिवासियों की संख्या के आधार पर उनके उत्थान के लिए कम धन दिए जाने का आरोप लगाया गया।

श्रीमती ऊषा ने कहा कि प्रदेश की कुल जनसंख्या में अनुसूचित जाति के 20.7 प्रतिशत तथा जनजाति 6 प्रतिशत है। दोनों को मिलाकर 26.7 प्रतिशत आबादी है। अर्थात कुल जनसंख्या का चौथाई से अधिक दलितों की संख्या है। इस हिसाब से अनुसूचित जाति के लिए 571813 करोड़ तथा अनुसूचित जनजाति के लिए 37575 करोड़ धनराशि आवंटित होनी चाहिए थी। जब कि सरकार ने इनके उत्थान के लिए मात्र 2109 करोड़ प्रस्तावित किया है। जो आवश्यकता से बहुत कम है। इस मौके पर छोटेलाल, रेशमा, प्रमीला, चमेला, जगदीश, संतराम आदि मौजूद रहे।
Previous articleजौनपुर : कन्हैया के हत्यारों को फांसी देने की मांग को लेकर बजरंग दल ने किया उग्र प्रदर्शन
Next articleजौनपुर : सावधानी ही संचारी रोग का असली बचाव- बृजेश यादव 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?