जौनपुर : कन्हैया के हत्यारों को फांसी देने की मांग को लेकर बजरंग दल ने किया उग्र प्रदर्शन
मछलीशहर।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
उदयपुर की घटना को लेकर हिंदू संगठन और बजरंग दल के लोगो में आक्रोश व्याप्त है। शुक्रवार को नगर के सराय मोहल्ले से लेकर तहसील कार्यालय तक कार्यकर्ताओ ने नारेबाजी करते हुए बजरंग दल के जिला संयोजक राजेश उमर के नेतृत्व में जुलूस निकाला।नारेबाजी करते तहसील पहुंचे लोगो ने राजस्थान सरकार के विरूद्ध कार्यवाही करने तथा हत्यारो को फांसी देने और आतंकवाद के विरुद्ध ठोस कार्यवाही करने की मांग की।

















