व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए प्राचार्य ने किया औचक निरीक्षण

व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए प्राचार्य ने किया औचक निरीक्षण

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                 तिलकधारी महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. आलोक कुमार सिंह ने व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए महाविद्यालय के विभिन्न संकायों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कला संकाय, विज्ञान संकाय, कृषि संकाय,वाणिज्य संकाय, शिक्षा संकाय में पठन-पाठन का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि नव प्रवेशित सभी विद्यार्थी महाविद्यालय के निर्धारित गणवेश (ड्रेस) में आएं। अभी तक विद्यार्थियों को ड्रेस बनवाने के लिए मौका दिया गया था। अब यह अवधि समाप्त गई है।
अब किसी भी छात्र को बिना ड्रेस के महाविद्यालय में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। प्राचार्य प्रोफेसर आलोक कुमार सिंह के नेतृत्व में विभिन्न कक्षाओं में जाकर प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्यों ने कॉलेज का चक्रमण किया। इस दौरान बाहरी छात्रों को महाविद्यालय कैंपस से बाहर किया गया और चेतावनी दी गई अगर दोबारा वह कैंपस में पाए गए तो उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय छात्र छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य निर्माण के लिए कटिबद्ध है।इसमें किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
छात्र महाविद्यालय की पूॅंजी और देश का वर्तमान तथा भविष्य हैं। इसलिए उनके पठन-पाठन की उत्तम से उत्तम व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि छात्र महाविद्यालय का सहयोग करें और महाविद्यालय उन्हें अधिकतम सुविधाएं एवं पठन-पाठन का माहौल उपलब्ध कराएगा। चीफ़ प्राक्टर प्रोफेसर राजीव रतन सिंह के नेतृत्व में प्राक्टोरियल बोर्ड के सदस्यों ने कॉलेज के गेट पर सघन तलाशी लिया। छात्रों का ड्रेस एवं शुल्क रसीद जांचने के बाद ही अंदर जाने दिया गया ।
Previous articleजौनपुर : दस सूत्रीय मांगों को लेकर एलआईसी अभिकर्ता बैठे धरने पर
Next articleजौनपुर : बैंक का इमर्जेंसी सायरन बजने से मचा हड़कंप
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?