जौनपुर : दहेज हत्या के आरोपित पति और ससुर को जेल

जौनपुर : दहेज हत्या के आरोपित पति और ससुर को जेल

खुटहन।
संतलाल सोनी
तहलका 24×7
                 क्षेत्र अंतर्गत बीरमपुर तिराहे से शुक्रवार की सुबह मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस ने दहेज हत्या के आरोपित पति और ससुर को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया। तीसरे आरोपित मृतका की सास अभी फरार चल रही है।
डिहिया गांव निवासी धर्मेन्द्र बिंद की पत्नी किरन का बीते पहली मई को घर में ही फांसी पर झूल संदिग्ध मौत हो गई थी। मामले में मृतका के पिता ने दामाद, समधी शमशेर व समधन के खिलाफ दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दिया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जगह जगह दबिश दिया। लेकिन आरोपित नहीं मिले। प्रभारी निरीक्षक राणा प्रताप यादव ने बताया कि आरोपितो की गिरफ्तारी हेतु मुखबिर लगाया गया था। शुक्रवार की सुबह सूचना मिली कि मृतका का पति धर्मेंद्र व ससुर शमशेर कहीं भागने के फिराक में सवारी गाड़ी का इंतजार कर रहे है। मौके पर हमराहियो सहित पहुंचे थानाध्यक्ष ने घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
Previous articleजौनपुर : प्रधान, जेई और एडीओ पंचायत को डीएम ने दिया अल्टीमेटम
Next articleजौनपुर : बार कोड स्कैन न हो पाने के कारण वितरित नहीं हो सका टैबलेट
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?