जौनपुर : बार कोड स्कैन न हो पाने के कारण वितरित नहीं हो सका टैबलेट
खेतासराय। अज़ीम सिद्दीकी तहलका 24×7 शुक्रवार को नगर के आदर्श भारती संस्कृत महाविद्यालय परिसर में टैबलेट वितरण का कार्य नहीं हो सका लाभार्थी छात्रों को बैरंग वापस लौटना पड़ा।
शुक्रवार को नगर के आदर्श भारती संस्कृत महाविद्यालय परिसर में छात्रों को टैबलेट वितरण का कार्यकम रखा गया था। इसके लिए लाभार्थी छात्रों को भी बुलाया गया था परन्तु डाटा फीडिंग न होने के कारण बार कोड नही खुल सका। इस कारण शाम 4बजे कार्यक्रम स्थगित करना पड़ा। इस बारे में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ विनय सिंह ने बताया कि महाविद्यालय में 55 टैबलेट व स्मार्ट फोन वितरण के लिए छात्र आए थे परन्तु उन पर लगे बार स्कन कोड नहीं होने के कारण लाभार्थी का विवरण नहीं पता चल सका जिसके चलते वितरण नही हो सका।