जौनपुर : दहेज हत्या के आरोपी सास-ससुर और पति गिरफ्तार, फंदे से लटकी मिली थी विवाहिता

जौनपुर : दहेज हत्या के आरोपी सास-ससुर और पति गिरफ्तार, फंदे से लटकी मिली थी विवाहिता

खुटहन।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
                थाना क्षेत्र के बड़सरा गांव में दहेज हत्या के आरोपी सास-ससुर और पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों पर धारा 489 ए, 304 बी और डीपी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।थानाध्यक्ष अश्वनी कुमार दुबे ने बताया कि बड़सरा गांव में शुक्रवार की भोर एक विवाहिता का शव उसके बेडरूम में पंखे की हुक से साड़ी के फंदे से लटकता मिला था। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने पुलिस को खबर दी थी।

मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने सास हीरावती देवी, ससुर लालचंद यादव, पति विकास और देवर कल्लू के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया था।गांव निवासी मृतका लक्ष्मी हरिवंशपुर छुंछा गांव निवासी श्यामबली यादव की पुत्री है जिसका विवाह बीते मई महीने में विकास के साथ हुआ था। मृतका के पिता का आरोप था कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष दहेज के एक लाख रुपये व चार पहिया वाहन की मांग करता रहा।

इसके लिए लगातार लक्ष्मी का उत्पीड़न किया जाता रहा । आरोप है कि गुरुवार की रात उसे मारपीट कर फंदे पर लटका दिया गया। आरोपी ससुर लालचंद ने भी तहरीर देकर बहू के बदचलन होने और फोन पर पराए मर्दो से बात करने का आरोप लगाया था। डांट फटकार लगाने पर उसने यह कदम उठाया। ससुर के मुताबिक तीन दिनों पूर्व उनके वृद्ध पिता राम प्रताप यादव की तबियत अचानक खराब हो गयी थी और वह खुद, विकास और कल्लू उन्हें जिले के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती करा कर तीमारदारी में लगे हुए थे। घर पर मृतका की सास ही थी
Previous articleजौनपुर : भाजपा विधायक से नाराज कार्यकर्ताओं ने फूंका उनका पुतला
Next articleजौनपुर : सवा किलो गांजा के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?