जौनपुर : दिल्ली से गुमशुदा युवतियां खेतासराय से बरामद
खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
थाना क्षेत्र से दिल्ली से गुमशुदा हुई दो युवतियों को संयुक्त पुलिस टीम ने सोमवार को बरामद किया। दोनों युवतियां अरुणाचल प्रदेश की रहने वाली हैं और दिल्ली में काम करती थीं। दोनों की गुमशुदगी की रिपोर्ट पश्चिमी दिल्ली के इंदरपुरी थाने में लिखाई गई थी।जानकारी के मुताबिक अरुणाचल प्रदेश के इटानगर की रहने वाली दो युवतियां दिल्ली में काम करती थीं और बीते कई दिनों से लापता थीं। पश्चिमी दिल्ली के इंदरपुरी थाने में बीते 12 अप्रैल को दोनों के गुमशुदगी की रपट लिखाई गई थी।

जांच में पुलिस को दोनों युवतियां के खेतासराय थाना क्षेत्र में होने का पता चला। सोमवार को मुखबिर की सूचना पर इंदरपुरी थाने, इटानगर के एसपी ऑफिस और खेतासराय थाने की संयुक्त टीम ने दोनों युवतियों को क्षेत्र के फरीदपुर गांव निवासी सुभाष पुत्र मथुरा के घर से बरामद किया।क्षेत्राधिकारी अंकित कुमार ने बताया कि बरामद हुई दोनों युवतियों की मुलाकात खेतासराय की एक लड़की से ट्रेन में हुई थी। जिसके बाद दोनों उस लड़की के साथ खेतासराय आ गई थीं।जांच में पुलिस को यहां युवतियों के होने की जानकारी हुई तो संयुक्त टीम द्वारा दबिश देकर दोनों को बरामद किया गया।


















