जौनपुर : दुधमुंहे बच्चे को लेकर पति फरार, घर के बाहर लगाया ताला
# तीन दिन से अपने बच्चे के लिए तड़प रही मां ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार
खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
क्षेत्र के एक गांव में एक पति अपनी पत्नी को घर से बाहर कर ताला लगाने के बाद दुधमुंहे बच्चे को लेकर फरार हो गया। अपने दुधमुंहे बेटे को स्तनपान कराने के लिए दुमुंहे बच्चे की मां तीन दिन से भूखी प्यासी घर के दहलीज पर तड़प रही है। पुलिस उसके पुत्र को वापस कराने की कोशिश कर रही है।


















