जौनपुर : दुर्गावती देवी कोचिंग सेंटर पर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया अमृत महोत्सव
तेजीबाज़ार।
संदीप गुप्ता
तहलका 24×7
आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में केंद्र सरकार के आह्वान पर पूरे देश में अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। हर वर्ग बड़े ही हर्षोल्लास के साथ इस हर घर झंडा कार्यक्रम को आयोजित कर आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने की खुशी में मैराथन, परेड, प्रभातफेरी, ग्राउंड कार्यक्रम, झण्डा वितरण आदि का आयोजन कर अपनी उपस्थिति को दर्ज करवा रहा है।

गाँव, शहर, नगर, महानगर आदि छोटे बड़े शहरों में लगभग प्रत्येक घरों की छतों पर झंडा लगाकर लोग इस कार्यक्रम में शामिल हो रहे है। इसी कड़ी में माँ दुर्गावती देवी कोचिंग सेंटर पर सैकड़ों बच्चों ने एक साथ राष्ट्रगान गाया, जिसमें कोचिंग हेड कमलेश उपाध्याय व प्रबंधक संदीप गुप्ता पत्रकार द्वारा बच्चों को अमृत महोत्सव के बारे बताया गया, जिसमें अध्यापक सतीश गुप्ता और हौशिला सर ने प्रभात फेरी के दौरान भारत माता के नारे लगाये। वहीं अध्यापक हरीश व अखिलेश सर द्वारा बच्चों में झंडा वितरण किया गया। प्रमोद पांडेय ने छात्र- छात्राओं को आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के संबंध में बताया। मुख्य अतिथि के रूप में आये हेमंत तिवारी व रोहित सिंह ने बच्चों में मिष्ठान का वितरण करवाया। शैलेन्द्र सर ने कार्यक्रम का बखूबी संचालन किया।

















