जौनपुर : “देश बचाओ देश बनाओ” समाजवादी पदयात्रा जनपद से हुई विदा, पहुंची भदोही

जौनपुर : “देश बचाओ देश बनाओ” समाजवादी पदयात्रा जनपद से हुई विदा, पहुंची भदोही

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                   समाजवादी पार्टी के द्वारा चलायें जा रहें “देश बचाओ देश बनाओ” समाजवादी पदयात्रा का 53वां दिन मड़ियाहूं रामपुर जगह-जगह स्वागत होते हुए भदोही बॉर्डर पर प्रवेश किया। जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व देश के प्रथम प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के प्रतिमा पर पुष्पांजलि किया।
पदयात्री को संबोधित करते हुए श्री यादव ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने जिस भारत का सपना देखा था, उसमें ग्राम स्वराज की कल्पना थी, अंत्योदय पर बल था, सामाजिक सद्भाव था और श्रम शक्ति का सम्मान था। उनके रास्ते पर चलकर ही देश प्रगति कर सकता है। गांधीजी का मानना था कि सिर्फ केंद्र में बैठकर 10-20 लोग लोकतंत्र को नहीं चला सकते हैं जब लोकतंत्र की प्रक्रिया में पूरा देश शामिल ना हो गांधी ने मानव कल्याण के लिए सत्य अहिंसा का संदेश दिया था। उन्होंने सत्याग्रह का अनूठा आमोध अस्त्र दिया था जिसने देश के अंग्रेजी साम्राज्य से मुक्ति दिलाई उनका जीवन हमारे लिए प्रेरणादायक है। 
आज भाजपा सरकार से आजादी दिलाने के लिए देश बचाओ देश बनाओ समाजवादी पदयात्रा चल रही है 2024 में जनता भाजपा के सरकार से आजादी चाहती है। पदयात्रा का नेतृत्व कर रहे अभिषेक यादव ने कहा कि “देश बचाओ देश बनाओ” समाजवादी पदयात्रा जौनपुर के 9 विधानसभा में लगभग 300 किलोमीटर पदयात्रा की। जौनपुर की जनता ने इस पदयात्रा में अपना अपार समर्थन दिया जिससे से हम सभी पद यात्रियों को बहुत बल मिला है। जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव ने कुशल नेतृत्व कर हम लोगों के साथ लगातार 9 विधानसभा में पदयात्रा कर हम नौजवान पद यात्रियों का हौसला बढ़ाएं हैं जो एक स्वर्णिम याद के रूप में हम लोगों सदा याद रहेगा। 
आगे कहा कि यह बात उजाले की तरह साफ है कि उत्तर प्रदेश में भाजपा के विकल्प के रूप में समाजवादी पार्टी पर जनता का इसलिए भी भरोसा है कि अन्य दलों के मुकाबले बेदाग, शालीन और निश्चल छवि के साथ अखिलेश यादव का विराट व्यक्तित्व सबसे ऊपर है। छात्र नेता अखिलेश गुप्ता ने कहा भाजपा अपने कार्यकाल के पांच जनहित की योजनाएं और काम ही गिना दे भाजपा सरकार मे महंगाई, भ्रष्टाचार, अपहरण, लूट, डकैती, हत्या, बलात्कार चरम पर है। अपराधी सरकार के साथ साठगांठ किये हैं। 
पदयात्रा मे मुख्य रूप से पूर्व विधायक सुषमा पटेल, राज बहादुर यादव, अखिलेश गुप्ता, प्रवक्ता राहुल त्रिपाठी, गामा सोनकर, मंजूर हसन, अविनाश विद्यार्थी, राजवीर यादव, राना यादव, जय हिंद यादव, श्याम नारायण बिन्द, लालचंद यादव, इंजीनियर अभिषेक, अवनीश पंकज, आशुतोष तिवारी, जयसिंह, विनय मास्टर, गुड्डू सोनकर, संदीप यादव, भारत यादव, पप्पू यादव, राजबहादुर, आदि मौजूद रहे। 
Previous articleजौनपुर : कर्तव्य बोध से ही समाज का विकास सम्भव- प्रो. कृष्णकांत
Next articleजौनपुर : सफाई अभियान चला कर मनाई गई गांधी- शास्त्री जयंती
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?