जौनपुर : सफाई अभियान चला कर मनाई गई गांधी- शास्त्रीय जयंती
केराकत। विनोद कुमार तहलका 24×7 क्षेत्र के डोभी रेलवे स्टेशन पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती पर समाजसेवी अजीत सिंह के नेतृत्व में दर्जनों से अधिक लोगो के साथ मिलकर डोभी रेलवे स्टेशन पर पहुंच दोनो महापुरषो के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए स्टेशन की साफ सफाई कर जयंती मनाई।
समाजसेवी अजीत सिंह ने बताया कि साल 1904 को देश के पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री का जन्म हुआ था और इसी साल डोभी रेलवे स्टेशन की स्थापना भी हुआ था इसलिए पूर्व प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाने के लिए इससे बेहतर जगह और कहां मिल सकता है। साथ ही राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सपने स्वच्छ भारत को साकार करते हुए डोभी स्टेशन पर साफ सफाई कर स्वच्छता अभियान चलाकर जयंती मनाई गई। उन्होंने कहा कि गांधी आम मुद्दों को लेकर संघर्ष करने वाले विशिष्ट व्यक्तित्व के धनी थे। साथ ही प्रखर राष्ट्रवादी व हिंदुत्व के पोषक थे।
भारतीय राजनीत में महत्मा गांधी ने नैतिकता का बीज बोया था साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री ने जय जवान जय किसान का नारा देश दिया था जिसको लेकर आम जनमानस में देश की एकता अखंडता के विषय में जागृति पैदा हुई। यह नारा अपने आप में देश के महत्वपूर्ण मार्ग दर्शक के रूप माना जाता है। इस अवसर पर सुजीत सिंह, प्रदीप सिंह, अमरजीत प्रधान (बाले), सोनू प्रजापति, प्रवीण सोनकर, हनुमान यादव, अनिल यादव, रामाश्रय सोनकर, बाड़ू यादव, बरसाती यादव, सोनू प्रजापति, मनीष प्रजापति, सुजीत प्रजापति, अभिषेक यादव, उदय प्रताप यादव, नारद सोनकर, दुर्गा प्रसाद, रामजीत सोनकर, मनोज गुप्ता, शमीम, दीना प्रजापति समेत तमाम लोग मौजूद रहे।