जौनपुर : दो किलो गांजा के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
करंजाकला। दीपक श्रीवास्तव तहलका 24×7 क्षेत्र में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा विशेष अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी सथर के निर्देशन में थानाध्यक्ष सरायख्वाजा ने मुखबिर की सूचना पर कुत्तुपुर चौराहे से एक अभियुक्त मो. फैज पुत्र मो. अजहर निवासी वर्जी थाना खेतासराय को गिरफ्तार किया। जिसके कब्जे से 02 किलो 100 ग्राम नाजायज गांजा बरामद किया गया। बरामदगी एंव गिरफ्तारी के आधार पर सुसंगत धाराओं के मुकदमा पंजीकृत कर चालान न्यायालय भेज दिया गया।