जौनपुर : यदि करनी हो जन सेवा तो रक्तदान ही है उत्तम सेवा- गिरीश चंद्र यादव
# आरके हॉस्पिटल एण्ड ब्लड कंपोनेंट सेंटर में 65 लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान
शाहगंज। रवि शंकर वर्मा तहलका 24×7 अगर आपको लगता है कि आपके पास दान देने के लिए कुछ भी नहीं है। तो.. ऐसा नहीं है आपके पास ईश्वर ने सबसे मूल्यवान संसाधन दिया है जिसे दान करने से किसी की भी जिंदगी बचाई जा सकती है, वह है रक्तदान.. यदि जन सेवा करनी हो तो रक्त-दान ही उत्तम सेवा है।उक्त बातें बतौर मुख्य अतिथि राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कही। वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अवतरण दिवस पर आरके हॉस्पिटल एण्ड ब्लड कंपोनेंट सेंटर में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान पखवाड़ा पर सम्बोधित कर रहे थे।
हास्पिटल के निदेशक डॉ जेपी दूबे के बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी के जन्मदिवस से 1 अक्टूबर तक “स्वैच्छिक रक्तदान पखवाड़ा” का आयोजन किया गया है। आज प्रथम दिन 65 लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। उन्होंने आगे बताया कि रक्तदान करने से शरीर को किसी तरह का नुकसान नहीं होता बल्कि बहुत सारे फायदे होते हैं। उन्होंने बताया कि नियमित रक्तदान से शरीर में आयरन की मात्रा और रक्तचाप संतुलित रहता है। कैंसर और हार्ट अटैक का खतरा बहुत कम हो जाता है, नई रक्त कोशिकाएं बनती हैं। लीवर स्वस्थ रहता है और मोटापा पर असर पड़ता है। सबसे महत्वपूर्ण यह कि शरीर की रक्त प्रतिरोधक क्षमता लगातार बढ़ती है।
इस दौरान सुरेंद्र सिंघानिया, भीम सिंह भोले, हृदय नारायण शुक्ला, मनोज पाण्डेय, ओम चौरसिया, भुवनेश्वर मोदनवाल, किशन अग्रहरी, अंगद वर्मा, चिंताहरन शर्मा, अमित त्रिपाठी समेत तमाम लोग उपस्थित रहे।