जौनपुर : होलिका दहन स्थल को अतिक्रमण मुक्त कराए जाने की मांग

जौनपुर : होलिका दहन स्थल को अतिक्रमण मुक्त कराए जाने की मांग

बदलापुर।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                  तहसील क्षेत्र के कम्मरपुर गांव में होलिका दहन स्थल को अतिक्रमण मुक्त कराए जाने के लिए हिंदू युवा वाहिनी इकाई बदलापुर के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को एसडीएम को शिकायती पत्र सौंपा है।सौंपे गए शिकायती पत्र में कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि गाँव के ही कतिपय लोग सुरक्षित होलिका दहन स्थल पर कजा कर लिया है।

यह भी कहा है कि यदि तत्काल होलिका दहन स्थल को अतिक्रमण मुक्त नहीं कराया गया तो कार्यकर्ता सड़क पर उतरने के लिए बाध्य होंगे। हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता रामकृष्ण सिंह ने एसडीएम से होलिका दहन स्थल को अतिक्रमण मुक्त कराकर होलिका दहन संपन्न कराने की मांग किया है। उप जिलाधिकारी लाल बहादुर ने प्रकरण को संजीदगी से लेते हुए तहसीलदार बदलापुर मृदुला दुबे को होलिका दहन स्थल को तत्काल अतिक्रमण मुक्त कराए जाने का जिम्मा सौंपा है। गौरतलब है कि यदि तत्काल होलिका दहन स्थल को अतिक्रमण मुक्त नहीं कराया गया तो विवाद गहरा जा सकता है।
Previous articleजौनपुर : दो पक्षों में हुई मारपीट में सात लोग घायल
Next articleजौनपुर : सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर का समापन
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?