खेतासराय। अज़ीम सिद्दीकी तहलका 24×7 पुलिस ने सोशल मीडिया एवं फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट लिखकर धार्मिक उन्माद फैलाने वाले दो आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया। फिलहाल दोनों आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। थानाध्यक्ष के अनुसार वह मय हमराह क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे। इस दौरान मानीकलां निवासी इरफान खान पुत्र सरफुद्दीन और अनुराग साहू पुत्र सुनील साहू द्वारा फेसबुक पर आपत्तिजनक शब्द लिखकर धार्मिक उन्माद फैलाने का मामला प्रकाश में आया। दोनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है।