जौनपुर : सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक खबरें पोस्ट करने से बचें- एसपी सिटी
खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक शब्द पोस्ट कर उन्माद फैलाने वालों की अब खैर नहीं है। प्रदेश में चल रहे विरोध प्रदर्शन को देखते हुए एसपी सिटी डॉ संजय कुमार ने मंगलवार को थाना परिसर में पीस कमेटी और मुस्लिम धर्मगुरुओं के साथ बैठक कर आपसी सौहार्द और अमन शांति बनाए रखने की अपील की।किसी खबर की बगैर पुष्टि किए शेयर न करने की हिदायत देते हुए एसपी सिटी ने कहा कि कानून को हाथ में लेने वालों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


















