जौनपुर : द्रौपदी मुर्मू के महामहिम बनने पर भाजपाइयों ने बांटी मिठाई

जौनपुर : द्रौपदी मुर्मू के महामहिम बनने पर भाजपाइयों ने बांटी मिठाई

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
              एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के ऐतिहासिक जीत का निर्णय आते ही कल सांयकाल से ही भाजपा परिवार में उत्सव और जश्न का माहौल देखने को मिल रहा है, जगह जगह अनुसूचित जाति-जनजाति बस्तियों में भाजपा के जनप्रतिनिधियों और संगठन के पदाधिकारियों ने हर्षोल्लास के साथ जीत जश्न मनाया।

इस क्रम में भाजपा जौनपुर की महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रागिनी सिंह ने नगर मंत्री विमला निषाद के नेतृत्व में जोगियापुर के निषाद बस्ती में अनुसूचित समाज की सैकड़ों महिलाओं के साथ माननीया नव निर्वाचित राष्ट्रपति को बधाई दिया और मिठाईयाँ बाँट कर एवं केक काटकर खुशियां मनाई। द्रौपदी मुर्मू जी को राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर जिले के सभी मंडलों में महिला मोर्चा द्वारा अनुसूचित जाति जनजाति महिलाओ के बीच मे जाकर लोग गाजे बाजे ढोल नगाड़ों के साथ खुशियां मनाई।

जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा रागिनी सिंह ने कहा कि आज देश वासियों के लिये विशेष गौरवपूर्ण क्षण है कि देश के सर्वोच्च पद पर एक आदिवासी समाज की महिला आसीन हुई है। आज शोषितों वंचितों, आदिवासियों जनजातियों पर विशेष ध्यान देते हुए उनके सम्मान को बढ़ाया जा रहा है। और ये तब सम्भव हो पा रहा है जब देश और अधिकांश प्रदेशों में भाजपा की सरकार है। अन्त्योदय भाजपा के मूल में है। उक्त अवसर पर महिला मोर्चा की जिला महामंत्री विमला श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष राखी सिंह, रेनू सिंह, जिला उपाध्यक्ष प्रियंका श्रीवास्तव, जिला मंत्री करुणा मौर्या, अंशु कुशवाहा एवं अन्य बहनें मौजूद रही।
Previous articleजौनपुर : जिलाधिकारी ने किया ट्रामा सेंटर हौज का औचक निरीक्षण
Next articleजौनपुर : विदेश भेजने के नाम पर डेढ़ लाख की ठगी
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?