जौनपुर : धनंजय सिंह वादा नहीं, काम करते है- श्रीकला सिंह
तेजीबाज़ार।
संदीप गुप्ता
तहलका 24×7
जैसे-जैसे चुनाव के दिन नजदीक आ रहे हैं वैसे-वैसे सभी पार्टियों के प्रत्याशियों का दौरा तेज हो गया है, लोग गांव में घूम-घूम कर घर-घर संपर्क कर रहे हैं अपने-अपने पार्टियों के प्रचार प्रसार करने में जुटे हुए हैं। सभी लोग अपने प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने के लिए रात-दिन एक कर दे रहे हैं। इसी कड़ी में आज जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकला सिंह ने सिंह ने तेजी बाजार क्षेत्र के मरगूपुर, गौराकलां, गौराखुर्द, चौखड़ा सहित मल्हनी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा कर सभी लोगों से धनंजय सिंह को वोट देने की अपील किया।

















