जौनपुर : आम आदमी पार्टी ने मुंगरा बादशाहपुर व मल्हनी से उतारे अपने प्रत्याशी

जौनपुर : आम आदमी पार्टी ने मुंगरा बादशाहपुर व मल्हनी से उतारे अपने प्रत्याशी

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
             आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह मुन्ना ने बताया की 368 विधानसभा मुंगरा बादशाहपुर से जयप्रकाश पटेल तथा 367 विधानसभा मल्हनी से जयप्रकाश चौहान को चुनावी मैदान में उतारा है।केंद्रीय कार्यालय पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने बताया कि आम आदमी पार्टी जनता के बीच दिल्ली मॉडल को लेकर जाएगी।

हम जाति धर्म में उलझे हुए उत्तर प्रदेश को साक्षर बनाने व इसकी उन्नति करने के पक्षधर हैं। हम शिक्षा, स्वास्थ्य व ईमानदारी तथा भ्रष्टाचार के विपरीत आदि मुद्दा को लेकर के जनता के बीच में आए हैं और आशा है कि जनता का आपार जनसमर्थन हमको मिल रहा है। श्री सूर्य नारायण सिंह मुन्ना ने बताया कि अभी केराकत विधानसभा से चार पांच नाम पार्टी हाईकमान के पास गए हैं जल्दी उसकी भी घोषणा कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि हम बिजली पानी रोटी कपड़ा और मकान की राजनीति करते हैं, हमको जाति धर्म से कोई लेना-देना नहीं, उन्होंने बताया कि हम सत्ता में आए तो पुराना बाकी बिजली का बिल माफ कर दिया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग में हम अच्छा काम करेंगे, सरकारी स्कूलों की दशा और दिशा को सुधारेंगे, सरकारी स्कूलों को मॉडल स्कूलों के रूप में हम स्थापित करेंगे।
इस मौके पर दोनों ही प्रत्याशियों ने भी क्षेत्र में जीतने का दम भरा है। इस दौरान मीडिया प्रभारी विद्याधर मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष अमरनाथ यादव, जिला कोषाध्यक्ष डॉ दिवाकर मौर्य, जिला संगठन संयोजक रिजवान अहमद, पूर्वांचल बिंग के प्रदेश सचिव मोहम्मद जैदी, पंचायत प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मनीष सिंह, जिला सोशल मीडिया प्रभारी दिलीप सिंह, पंचायत प्रकोष्ठ के जिला महासचिव अतुल कुमार तिवारी, विनोद कुमार विश्वकर्मा, ओबीसी प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष समेत सभी प्रत्याशी मौजूद रहे।
Previous articleजौनपुर : धनंजय सिंह वादा नहीं, काम करते है- श्रीकला सिंह
Next articleजौनपुर : फैजाबाद ने वाराणसी को पराजित कर जीता खिताब
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?