जौनपुर : धार्मिक आयोजन व सहभोज के साथ महिला दरोगा की हुई विदाई

जौनपुर : धार्मिक आयोजन व सहभोज के साथ महिला दरोगा की हुई विदाई

खुटहन।
संतलाल सोनी
तहलका 24×7
                   स्थानीय थाने पर वर्षो से तैनात महिला उप नीरिक्षक की सेवा संपूर्ति के बाद रविवार की शाम थाने में धार्मिक कार्यक्रम और सहभोज आयोजित कर उनकी विदाई की गई। सेवा से मुक्त हो रही महिला दरोगा श्रीमती हीरावती देवी ने रुंधे गले से पूरे स्टाफ व क्षेत्रीय जनों के प्रति आभार जताया।
प्रभारी निरीक्षक राणा प्रताप यादव ने कहा कि श्रीमती हीरावती की कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और मेहनत पूरे पुलिस महकमे के लिए एक प्रेरणा है। उनके कृतित्व से हम सभी को सीख लेनी चाहिये। इस दौरान सुंदरकाण्ड का पाठ के बाद सहभोज आयोजित किया गया। हेड कांस्टेबल संजय ओझा और छोटेलाल ने कई धार्मिक गीत प्रस्तुत किया। इस मौके पर अरूण कुमार सिंह, शुभम मिश्रा, एसआई जवाहर प्रसाद आदि मौजूद रहे।
Previous articleजौनपुर : चोरों ने दो विद्यालय और पंपिंग सेट को बनाया निशाना
Next articleजौनपुर : जेसीआई शाहगंज संस्कार ने मजदूरों को बांटा गमछा
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?