जौनपुर : धूमधाम से निकली मां दुर्गा की शोभा यात्रा
# हर्षोल्लास के साथ तय स्थान पर हुआ विसर्जन
बीबीगंज। अनूप जायसवाल तहलका 24×7 चौकी क्षेत्र के कुड़ियारी गाँव मे मां शीतला दुर्गा पूजा समिति द्वारा स्थापित दुर्गा माता की प्रतिमा की शोभा यात्रा बड़ी धूमधाम के साथ निकाली गई। गाँव से शुरू हुई शोभा यात्रा का समापन गोल्हागौर के मटरुगंज चौराहे के नहरपुल पर हुआ। यहां विधि-विधान से मां दुर्गा की मूर्ति का विसर्जन किया गया।नौ दिन पूर्व मां दुर्गा की मूर्ति स्थापित हुई थी तब से ही वहां पूजा अर्चना चल रही थी। नौ दिन की पूजा पूरी होने के बाद बुधवार को शोभा यात्रा बड़ी ही धूमधाम के साथ निकाली गई।
दोपहर करीब एक बजे शोभा यात्रा शुरू हुई जिसमें शामिल श्रद्धालुओं ने डीजे पर बज रहे भक्ति गीतों पर नृत्य किया। इसके अलावा एक-दूसरे पर गुलाल भी उड़ाया। शोभा यात्रा का जगह-जगह देवी भक्तों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। शाम करीब पांच बजे नहरपुल पर प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। इस दौरान अलोक सिंह, शुभम सिंह, विशाल पाण्डेय, मदन पाण्डेय, राज पाण्डेय, शिवम पाण्डेय, अनूप जायसवाल, अतुल जायसवाल, शेषनाथ जायसवाल, मोनू जायसवाल, गुड्डू माली, राकेश माली, विक्की माली, प्रमोद विश्वकर्मा, अंकित विश्वकर्मा, हेमंत यादव, छोटू यादव, शिवा शर्मा, बीरु शर्मा, छोटू सोनी, विजय सोनी, हिमांशु गौड़ आदि भक्त लोग मौजूद रहे।