जौनपुर : सफल व्यवसाय का मूलमंत्र ग्राहकों की संतुष्टि में निहित- राजकमल मिश्र

जौनपुर : सफल व्यवसाय का मूलमंत्र ग्राहकों की संतुष्टि में निहित- राजकमल मिश्र

तेजीबाज़ार।
संदीप गुप्ता
तहलका 24×7
                   क्षेत्र के महराजगंज चौक के प्रयागराज- शाहगंज मार्ग पर विजयदशमी के पावन पर्व पर जय मां शारदा इंटरप्राइजेज (मोबाइल एंड इलेक्ट्रॉनिक) शोरूम का उद्घाटन जिला अपराध निरोधक कमेटी महराजगंज अध्यक्ष राजकमल मिश्र के द्वारा फीता काटकर किया गया।

इस दौरान श्री मिश्र ने बताया कि इलेक्ट्रॉनिक सामग्रियों की दुकान खुलना अच्छी बात है। इस दुकान में बेहतरीन और किफायती दर पर सामान मिलेंगे ग्राहकों की सेवा का ख्याल रखना ही व्यवसाय की मूल बात होती है। हमारे क्षेत्रवासियों को अब दूर शहर में इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने के लिए नहीं जाना पड़ेगा। यह हमारे क्षेत्र में उपलब्ध होगा। इस मौके पर आचार्य पंडित अखिलेश चंद्र मिश्र, प्रिंसिपल अरुण कुमार दूबे आचार्य जी, अमित पांडे पत्रकार, हुबलाल यादव पत्रकार, संदीप गुप्ता पत्रकार, नंद लाल मोदनवाल ‘नंदा’ पूर्व प्रधान, खजांची हलवाई, शिवपूजन सेठ, राजेश उमर, जमुना उमर, दीपू, शिवम,सत्यम, संजय सरोज समेत लोग मौजूद रहे।
Previous articleजौनपुर : धूमधाम से निकली मां दुर्गा की शोभा यात्रा
Next articleजौनपुर : परम्परागत ढंग से सई नदी में विसर्जित हुईं दुर्गा मां की प्रतिमाएं
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?