जौनपुर : धूमधाम से मनाया गया हनुमत जन्मोत्सव
मुंगरा बादशाहपुर।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
जय बजरंग महिला पीजी कालेज प्रांगण स्थित “जय बजरंग धाम” में हनुमत् जन्मोत्सव का पावन पर्व धूमधाम से मनाया गया। चैत्र मास की पूर्णिमा को मनाये जाने वाले प्रभु बजरंग बली के जन्मोत्सव की सुबह को संस्थापक/ प्रबंधक डॉ घनश्याम मिश्र ने परिवार सहित भगवान बजरंग बली का पूजन अर्चन कर लोक कल्याण हेतु धाम के पुरोहित डॉ विनोद तिवारी व विष्णू महराज के पाण्डित्य में हवन किया एंव उपस्थित जनों में प्रसाद वितरित किया गया।सायं काल आयोजित भव्य भंडारे में क्षत्रीय जनों ने जन्मोत्सव का प्रसाद प्राप्त किया।


















