जौनपुर : धूमधाम से मनाया गया मुक्तेश्वर प्रसाद महाविद्यालय में 75वां स्वतंत्रता दिवस
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
मुक्तेश्वर प्रसाद महाविद्यालय जौनपुर में अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महाविद्यालय प्रबंधक आनंद शंकर श्रीवास्तव एडवोकेट ने झंडा फहराया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व जिला जज बीएन सिंह रहे एवं अध्यक्षता रविंद्र नाथ श्रीवास्तव एडवोकेट ने की।इससे पूर्व उपस्थित लोगों ने शहीदों के चित्र पर माल्यार्पण पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कॉलेज के संस्थापक स्वर्गीय मुक्तेश्वर प्रसाद व मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।


















