वाराणसी : आभूषण व्यवसायी के यहां 29 घंटे तक चली छापेमारी, टैक्स चोरी के मिले सबूत

वाराणसी : आभूषण व्यवसायी के यहां 29 घंटे तक चली छापेमारी, टैक्स चोरी के मिले सबूत

वाराणसी।
मनीष वर्मा
तहलका 24×7
                  ठठेरी बाजार स्थित आभूषण व्यवसायी के यहां 29 घंटे तक छापेमारी की कार्रवाई हुई। इस दौरान आयकर टीम को कर चोरी के कई प्रमाण भी मिले हैं। टीम ने यहां से लेन-देन के साथ ही कई जरूरी कागजातों, कंप्यूटर हार्डडिस्क को अपने कब्जे में लिया है। अब जांच की प्रक्रिया पूरी होने के बाद बड़े टैक्स चोरी का मामला सामने आ सकता है।
अपर आयकर आयुक्त जांच अजय कुमार के निर्देशन में करीब दर्जन भर आयकर अधिकारियों की टीम बृहस्पतिवार से ही ठठेरी बाजार निवासी सोनू सेठ एंड ब्रदर्स के वहां छापेमारी कर रही थी। बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे से शुरू छापेमारी शुक्रवार को दोपहर तीन बजे तक चली। इस दौरान टीम ने बिना वैध कागजात के लेन-देन का व्यापार करने के मामले में बनारस से बिहार के सिवान जिले तक फैले आभूषण व्यापारी के कारोबार की जांच पड़ताल की है। अधिकारियों के मुताबिक ठठेरी बाजार निवासी सोनू सेठ एंड ब्रदर्स लंबे समय से बिना वैध कागजात के व्यापार कर रहे थे। आभूषण व्यापारी बनारस से बिहार तक व्यापार कर रहे थे लेकिन राजस्व का भुगतान नहीं कर रहे थे।

इस दौरान आयकर विभाग ने भारी मात्र अघोषित आभूषण, कच्चा माल और वित्तीय अनियमितता पकड़ी। व्यापार की जानकारी किसी को न मिले इस वजह से पश्चिम बंगाल के कारीगरों से ही काम कराते थे। अधिकारियों के मुताबिक बरामद दस्तावेज और सामग्रियों की मिलान के बाद जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी।
Previous articleजौनपुर : पति के साथ ससुराल लौट रही विवाहिता प्रेमी के साथ फरार
Next articleजौनपुर : धूमधाम से मनाया गया कान्हा का जन्मोत्सव
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?