जौनपुर : नकली एशियन पेंट बनाने वाला युवक गिरफ्तार
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
लाइन बाजार थाना अंतर्गत पुलिस ने बुधवार को नामी गिरामी कंपनी एशियन पेंट की जगह नकली एशियन पेन्ट बनाकर बेचने वाले एक अभियुक्त को थाना क्षेत्र के मियांपुर मोहल्ला स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 535 खाली बाल्टी, 480 हैण्डल, 514 ढक्कन व 512 एशियन नकली स्टीकर बरामद हुआ है।


















