जौनपुर : बयालसी महाविद्यालय में सड़क सुरक्षा सेमिनार का आयोजन
जलालपुर।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार सड़क सुरक्षा सेमिनार का आयोजन बयालसी महाविद्यालय में किया गया। कार्यक्रम में सड़क सुरक्षा प्रशिक्षित अध्यापक प्रकाश चंद्र कसेरा, असिस्टेंट प्रोफेसर ने सड़क सुरक्षा की ज्वलंत समस्याओं पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ आनंद शंकर चौधरी ने सड़क दुर्घटना के बाद उपचार न मिलने के गंभीर मुद्दे को उठाया।


















