जौनपुर : नगर पंचायत ने चार दर्जन दुकानदारों को जारी किया नोटिस
खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
सड़क को अतिक्रमण से मुक्त रखने के लिए नगर प्रशासन ने शुक्रवार को चार दर्जन से अधिक दुकानदारों को नोटिस जारी किया है। जिसमें स्थाई रूप से व्यवस्था होने तक नाली के अंदर ही दुकानें लगाने की हिदायत दी गई है। नोटिस मिलते ही ऐसे दुकानदारों में हड़कंप मच गया।


















