गाजीपुर : अवैध खनन के खिलाफ खबर लिखने पर पत्रकार को मिली जान से मारने की धमकी
खानपुर।
अंकित मिश्रा
तहलका 24×7
थाना क्षेत्र मे जोरों से चल रहे अवैध मिट्टी खनन के खिलाफ खबर लिखने वाले पत्रकार को दबंग खनन माफियाओं द्वारा जान से मारने की धमकी मिली है। गत 16 मई 2022 को “तहलका 24×7” ने “अवैध मिट्टी खनन का कार्य जोरों पर, जिम्मेदार मौन” शीर्षक खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी। जिससे क्षुब्ध होकर अवैध खनन माफियाओं द्वारा तहलका 24×7 खानपुर के संवाददाता अंकित मिश्रा को जान से मारने की धमकी दी है।

















