29 C
Delhi
Saturday, April 27, 2024

जौनपुर : नगर में और भी हैं जर्जर मकान, कभी भी घट सकती है वीभत्स घटना

जौनपुर : नगर में और भी हैं जर्जर मकान, कभी भी घट सकती है वीभत्स घटना

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
               सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत रौजा अर्जन के अलावा नगर क्षेत्र में ऐसे ही जर्जर दर्जनों मकान हैं जो मुख्य बाजार से लेकर गलियों में हैं, जहां कभी भी इस तरह का हादसा हो सकता है। इसमें तमाम गरीब परिवार रहने को विवश हैं। बावजूद इसके जिला प्रशासन की इस ओर नजर ही नहीं जाती हैं।
नगर के ईशापुर में नगर पालिका के सफाई कर्मियों के कालोनी के सभी कमरे जर्जर हो चुके हैं। इसको कंडम भी घोषित किया जा चुका है। 2007-08 में चेयरमैन वाल्मिकी समाज भारत सरकार आए थे तो उन्होंने इसकी मरम्मत का निर्देश दिया था। बावजूद इसके कोई काम नहीं हुआ। ओलंदगंज के नखास मोहल्ले में राजभवन है। यहां पर लंबे समय से मामूली दर पर लोग किराया देकर कब्जा जमाए हैं। गत माह इसके बारजा का प्लास्टर गिरने पर लोग घायल हो गए थे। इसके अलावा ओलंदगंज, शाहीपुल, रुहट्टा, परमानतपुर, सब्जी मंडी आदि क्षेत्रों में कई जर्जर मकान हैं जो कभी भी गिर सकते हैं।

इस संदर्भ में जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने बताया कि जर्जर मकान को लेकर अभियान चलाया जाएगा। ऐसे भवनों को चिन्हित करके वहां से लोगों को सुरक्षित निकालकर दूसरी जगह रखकर, उनको सरकारी व्यवस्था के तहत आवास उपलब्ध कराया जाएगा। जिससे दोबारा इस तरह की कोई घटनाएं न हो।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37121778
Total Visitors
657
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

हर रूप में पूज्यनीय हैं श्रीकृष्ण जी महराज : प्रभाकर महराज

हर रूप में पूज्यनीय हैं श्रीकृष्ण जी महराज : प्रभाकर महराज जौनपुर।  विश्व प्रकाश श्रीवास्तव  तहलका 24x7             ...

More Articles Like This