जौनपुर : नशीले पाउडर के साथ एक युवक गिरफ्तार

जौनपुर : नशीले पाउडर के साथ एक युवक गिरफ्तार

शाहगंज।
एख़लाक खान
तहलका 24×7
                कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को एक युवक को नशीले पाउडर के साथ गिरफ्तार कर सुसंगत धाराओं के मुकदमा पंजीकृत कर चालान न्यायालय भेज दिया।मंगलवार को स्थानीय रोडवेज के समीप खड़े एक संदिग्ध युवक को पुलिस में दबोचा तलाशी के दौरान उसकी जेब से 45 ग्राम नशीला पाउडर बरामद करने का दावा किया।

गिरफ्तार युवक ने अपना नाम विपिन कुमार पुत्र रमेश चंद्र निवासी मलहज थाना शाहगंज बताया। पुलिस ने आरोपित को एनडीपीएस एक्ट की धारा में चलान न्यायालय भेज दिया।प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार आर्या ने बताया कि युवक पर आबकारी अधिनियम, एनडीपीएस अधिनियम व मारपीट समेत पांच मुकदमें दर्ज हैं।
Previous articleजौनपुर : कृषि वैज्ञानिकों ने चलाया गाजर घास उन्मूलन जागरूकता अभियान
Next articleजौनपुर : पुरानी पेंशन को लेकर हस्ताक्षर अभियान ने पकड़ी रफ्तार
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?