विधानसभा चुनाव से पूर्व यूपी में चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई

विधानसभा चुनाव से पूर्व यूपी में चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई

# तीन जिलों के डीएम व दो पुलिस अधीक्षक हटाए गए, नए अफसरों की नियुक्ति

# प्रेक्षक की रिपोर्ट पर आयोग ने लिया एक्शन

लखनऊ/नई दिल्ली।
विजय आनंद वर्मा
तहलका 24×7
                उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में चुनाव आयोग ने आज शाम बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन जिलों के जिलाधिकारियों एवं दो जिलों के पुलिस कप्तानों को हटा दिया है। बताया गया है कि चुनाव आयोग ने यह कार्यवाही प्रेक्षक की रिपोर्ट के आधार पर की है।

जिन जिलों के डीएम हटाए गए हैं उनमें कानपुर, बरेली एवं फिरोजाबाद शामिल हैं। इसी के साथ ही फिरोजाबाद एवं कौशांबी के पुलिस अधीक्षकों को भी हटा दिया गया है। चुनाव आयोग ने यूपी में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के बढ़ते मामलों के बीच में कड़ी कार्रवाई की।

फिरोजाबाद में सूर्यपाल गंगवार को नया जिलाधिकारी बनाया गया है। बरेली में डीएम के तौर पर शिवकांत द्विवेदी की तैनाती की गई है। कानपुर सिटी में नेहा शर्मा जिलाधिकारी बनाई गई हैं। कौशांबी में हेमराम मीणा नए एसपी होंगे, वहीं फिरोजाबाद में आशीष तिवारी नए एसपी के तौर पर जिम्मेदारी संभालेंगे। चुनाव आयोग ने ये कार्रवाई ऐसे वक्त की है, जब यूपी के कई जिलों में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की लगातार शिकायतें मिल रही हैं।

वहीं दूसरी ओर समाजवादी पार्टी समेत कई विपक्षी दलों की शिकायत है कि उनकी शिकायतों पर कोई कार्रवाई राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से नहीं की जा रही है। आज ही कैराना में ही गृह मंत्री अमित शाह ने घर-घर जाकर चुनाव प्रचार किया। इस दौरान शाह के साथ भारी भीड़ दिखाई दी. पार्टी कार्यकर्ता शाह के स्वागत में फूल माला पहनाने और उनके साथ सेल्फी लेने को बेताब दिखे. इस दौरान कहीं भी सोशल डिस्टेंसिंग नहीं दिखाई दी और कोविड प्रोटोकॉल की धज्जियां उड़ीं।
Previous articleजौनपुर : नहीं रहे समाजसेवी भूपनारायण सिंह, लगा शोक व्यक्त करने वालों का तांता
Next articleजौनपुर : पेड़ से फंदे के सहारे झूलता मिला युवक का शव, नहीं हो सकी शिनाख्त
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?