जौनपुर : नाबालिग के अपहरण व पाक्सो एक्ट में दो गिरफ्तार
सुजानगंज। दीपक श्रीवास्तव तहलका 24×7 स्थानीय पुलिस ने किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने व छेड़खानी के मामले में वांछित दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्ण कुमार सिंह ने बताया कि एसआई सुरेश कुमार सिंह व उनके हमराहियों ने किशोरी के बहला-फुसलाकर अगवा करने व पाक्सो एक्ट के आरोपित अंकुश निवासी चैनपुर को शुक्रवार की शाम बसरहीं बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया। उधर, एसआई मंजीत कुमार व उनके सहयोगी पुलिसकर्मियों ने छेड़खानी व पाक्सो एक्ट के आरोपित कौशलेंद्र प्रताप सिंह निवासी सराय केवट को बेलवार बाजार से गिरफ्तार कर लिया। जरूरी लिखा-पढ़ी कर पुलिस ने आरोपितों का चालान न्यायालय भेज दिया।