जौनपुर : नाली के विवाद में हुई मारपीट, 14 लोग घायल
जफराबाद।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
थाना क्षेत्र के करमही गांव में शनिवार की रात को पानी बहाने के विवाद में मारपीट हो गयी। जिसमें दोनों पक्षों के 14 लोग घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लेकर थाने आयी।जफराबाद थाना क्षेत्र के करमही गांव में एक महीने पूर्व ब्लॉक प्रमुख कोटे से एक बड़ी पक्की नाली बनवायी गयी थी।


















