जौनपुर : रोहित पदक से चूका फिर भी लोग खुश

जौनपुर : रोहित पदक से चूका फिर भी लोग खुश

मीरगंज।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में जेवलिंग थ्रो प्रतियोगिता मे रोहित पदक से चूक गये उन्होने 78.72 मीटर भाला फेक कर दसवां स्थान हासिल किया है उनके पदक न जीतने पर भी परिजन सहित अगल बगल के लोग खुश है।

बता दे कि मछलीशहर ब्लाक अन्तर्गत ग्राम पंचायत अदारी के डभिया गाँव निवासी सभाजीत यादव का पुत्र रोहित यादव का रविवार को अमेरिका मे मैच खेला गया मैच देखने के लिए परिजन सहित अगल बगल गाँव के लोग रोहित के घर पर इकट्ठा होकर मैच का लुफ्त उठाया। रोहित यादव मैच मे 78.72 मीटर भाला फेक कर 10वां स्थान हासिल किया लेकिन पदक से चुक गये इस प्रतियोगिता मे नीरज चोपडा ने 88.13 मीटर भाला फेक सिल्वर पदक जीत लिया। नीरज के मैच जीतने पर रोहित के परिजनों ने खुशी व्यक्त की और मिठाई भी वितरित किया। अगल बगल से लोगो ने रोहित के प्रदर्शन पर भी खुशी व्यक्त किया। लोगो का कहना है की कामनवेल्थ गेम ने रोहित जरुर पदक जीतेगा।
Previous articleजौनपुर : यूपी में एसी वाली राजनीति की हवा खराब- ओम प्रकाश राजभर
Next articleजौनपुर : नाली के विवाद में हुई मारपीट, 14 लोग घायल
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?