जौनपुर : निःशुल्क त्रैमासिक पौरोहित्य प्रशिक्षण सम्पन्न

जौनपुर : निःशुल्क त्रैमासिक पौरोहित्य प्रशिक्षण सम्पन्न

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                  उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम् लखनऊ द्वारा आयोजित निःशुल्क त्रैमासिक पौरोहित्य प्रशिक्षण शिविर का समापन हो गया। यह समापन कार्यक्रम नगर के बीआरपी इण्टर कालेज पर सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर कालेज के प्रधानाचार्य डॉ सुभाष सिंह ने बताया कि सनातन धर्म व संस्कृति ही राष्ट्र की पूंजी हैं। दीर्घायु भवः, यशस्वी भव आदि वाक्य संस्कृत में ही है। पौरोहित्य प्रशिक्षक डॉ अखिलेश चन्द्र पाठक ने कहा कि पुरोहित के अंतकरण में ही लोक कल्याण की भावना छिपी होती है। पौरोहित्य आगे होकर सबका कल्याण करता है। इस अवसर पर डॉ राकेश सिंह प्रधानाचार्य इण्टर कालेज बीबीपुर, डॉ अमित श्रीवास्तव (सीए), बृजेश तिवारी एडवोकेट, विपुल चौबे, राज दुबे, संजीव शुक्ल, विशाल पाठक, प्रदीप मिश्र, नागेश पाण्डेय सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
Previous articleहर एक व्यक्ति को मातृभाषा पर होना चाहिए गर्व- सुरेश शुक्ल
Next articleजौनपुर : सिर्फ मेहनत और लगन से ही सफलता सम्भव- फैज़ान
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?