जौनपुर : निपुण भारत मिशन के तहत कौशल विकास प्रशिक्षण का हुआ शुभारंभ
मड़ियाहूं। दीपक श्रीवास्तव तहलका 24×7 निपुण भारत मिशन के अंतर्गत बुनियादी भाषा एवं गणित में कौशल विकास प्रशिक्षण का शुभारंभ बुधवार को बीआरसी केंद्र पर हुआ। इस दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक डॉ आर के पटेल ने निपुण लक्ष्य को समय से प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने 2025-26 तक उत्तर प्रदेश में निपुण लक्ष्य प्राप्त करने हेतु का आह्वान किया। डाइट प्राचार्य सच्चिदानंद यादव ने निपुण भारत के संबंध में विस्तृत कार्ययोजना प्रस्तुत करते हुए कहा कि आप सभी सम्मानित अधिकारीगण की गरिमामयी उपस्थिति एवं मार्गदर्शन से बेसिक शिक्षा को नई दिशा व गति मिलेगी। इस अवसर पर रवि चन्द्र यादव जिला मंत्री, अनिल दीप चौधरी, अजय कुमार मिश्रा, लाल बहादुर पटेल, रवि शंकर दुबे, संतोष कुमार सिंह, विनोद यादव आदि उपस्थित रहे।