जौनपुर : निमन्त्रण देने जाना पड़ा भारी, बाइक चोरी

जौनपुर : निमन्त्रण देने जाना पड़ा भारी, बाइक चोरी

सुईथाकलां।
मो आसिफ
तहलका 24×7
               थाना क्षेत्र में बुधवार की शाम एक युवक को निमन्त्रण देने जाना उस समय भारी पड़ गया, जब उसकी बाइक चोरी हो गई। देर रात तक काफी खोजबीन के बाद युवक द्वारा मामले में पुलिस को जानकारी दी गई है।

थाना क्षेत्र के सरपतहां गांव निवासी यशवन्त यादव पुत्र लालमनि बुधवार की शाम बगल के गांव लालापुर में एक शादी में अपनी बाइक यूपी62 बीबी 4471 से निमन्त्रण देने गया था। वापसी के लिए जब वह बाइक के पास पहुंचा तो उक्त नम्बर की हीरो होण्डा पैशन प्रो बाइक उस स्थान से नदारद मिली। बाइक न देख युवक सन्न रह गया। फिलहाल देर रात तक काफी खोजबीन के बाद युवक द्वारा मामले में पुलिस को जानकारी दी गई है।
Previous articleजौनपुर : खड़ी ट्रक में घुसी बाइक, युवक घायल, जिला अस्पताल रेफर
Next articleजौनपुर : हौसला बुलंद ! कद छोटा पर हौसला बड़ा है अनीता का..
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?