जौनपुर : हौसला बुलंद ! कद छोटा पर हौसला बड़ा है अनीता का..

जौनपुर : हौसला बुलंद ! कद छोटा पर हौसला बड़ा है अनीता का..

# बड़े बड़े प्रत्याशियों को टक्कर देने मैदान में उतरी छोटे कद की प्रत्याशी

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
               जनपद में 7 मार्च को होने वाली मतदान के लिए 10 फरवरी से नामांकन शुरू हो गया है। नामांकन के पहले ही दिन एक ऐसी प्रत्याशी पर्चा खरीदने पहुँची जिसे देख कर सब दंग हो गए। ढाई फिट की महिला जब नामांकन स्थल पर पहुँची तो लोग हैरान होकर देखने लगे।

गुरुवार दोपहर कलेक्ट्रेट परिसर में उस समय कौतूहल मच गया जब एक ढाई फीट की महिला विधानसभा चुनाव मैं अपनी उम्मीदवारी जताते हुए पर्चा लेने के लिए नामांकन कक्ष में पहुंच गई। अनीता ने बताया कि वो बदलापुर विधानसभा से चुनाव लड़ेंगी जिसके लिए आज वो पर्चा खरीदने आई है। अनीता ने बताया कि उनका कद भले ही छोटा है पर दिमाग और हौसला बड़ा है। अनीता ने कहा कि जनता अगर उन्हें मौका देती है तो अपने क्षेत्र का विकास करेंगी। फिलहाल अनीता ने पर्चा खरीद कर मैदान में ताल ठोक दिया है। इससे पूर्व भी अनीता जिला पंचायत के चुनाव में भी अपनी दावेदारी कर चुकी है।
Previous articleजौनपुर : निमन्त्रण देने जाना पड़ा भारी, बाइक चोरी
Next articleजौनपुर : पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित दो आरोपितों को किया गिरफ्तार
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?