जौनपुर : निष्पक्ष जांच के लिए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

जौनपुर : निष्पक्ष जांच के लिए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

सतहरिया।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
               भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के नेताओं ने मंगलवार को जिलाधिकारी से निष्पक्ष जांच कराने हेतु ज्ञापन भेज कर फर्जी मुकदमें से पार्टी कार्यकर्ता का नाम निकलवाने की मांग की है। ज्ञापन के माध्यम से कहा है कि भाकपा जौनपुर के कार्यकारिणी सदस्य विजय कुमार यादव उर्फ उदल का नाम फर्जी व गलत ढंग से राजनैतिक विद्वेष की भावना से थाना सिकरारा में एफआईआर किया गया है जबकि घटना के दिन वह व्यक्तिगत काम से बाहर गया था। फिर भी उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करना जो न्यायोचित नहीं है। इसको लेकर कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताते हुए आक्रोश व्यक्त किया है। ज्ञापन भेजने वालों के शालिक राम पटेल, कोषाध्यक्ष सुभाष चन्द्र पटेल, सहसचिव जय प्रकाश सिंह, जिलामंत्री कल्पनाथ गुप्ता आदि रहे।
Previous articleजौनपुर : लाठी डंडे से पीटकर पति ने पत्नी को किया घायल, मुकदमा दर्ज
Next articleजौनपुर : ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने के लिए ग्रामीणों ने की मांग
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?