जौनपुर : नीमा ने धूमधाम से मनाया धन्वंतरि त्रयोदशी आयुर्वेद दिवस

जौनपुर : नीमा ने धूमधाम से मनाया धन्वंतरि त्रयोदशी आयुर्वेद दिवस

# विधि-विधान से पूजे गये आयुर्वेद के जनक भगवान धन्वंतरि 

शाहगंज। 
राजकुमार अश्क 
तहलका 24×7 
                आयुर्वेद एवं युनानी चिकित्सा जगत के आयुर्वेदाचार्यो ने पक्का पोखरा स्थित ज्ञाना पब्लिक स्कूल पर आयुर्वेद के जनक भगवान धनवंतरी के अवतरण दिवस पर धन्वंतरि त्रयोदशी आयुर्वेद दिवस नीमा के अध्यक्ष डॉ डीसी तिवारी की अध्यक्षता में धूमधाम से मनाया। सर्वप्रथम भगवान धन्वंतरि के चित्र पर माल्यार्पण कर उनकी विधि-विधान से आराधना की गई।
नीमा के अध्यक्ष डॉ डीसी तिवारी ने आयुर्वेद के महत्व को विस्तार से बताते हुए उसकी प्रासंगिकता पर जोर दिया और कहा कि आज पूरी दुनिया आयुर्वेद का लोहा मानने लगी है। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ कृपाशंकर यादव ने अपने वक्तव्य में आयुर्वेद चिकित्सा की पुरानी पद्धति के बारे में बताते हुए कहा कि इसका कोई दुष्परिणाम नहीं होता है। इस अवसर पर नीमा ने युनानी के चिकित्सक डॉ अबरार अहमद एवं आयुर्वेद के चिकित्सक डॉ कृपाशंकर यादव को अंगवस्त्र देकर उनकाे सम्मानित किया।
नीमा के पूर्व अध्यक्ष डॉ सर्फुद्दीन आजमी ने सभी उपस्थित चिकित्सकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज हमें इस बात पर जोर देने की आवश्यकता की इस प्राचीन भारतीय चिकित्सा पद्धति को वैश्विक स्तर पर मान्यता मिले जो आज से हजारों वर्ष पूर्व मिलती थी।कार्यक्रम में मुख्य रूप से नीमा के सचिव डॉ अतुल कुमार यादव, डॉ हामिद, डॉ राजकुमार मिश्रा, डॉ नदीम, डॉ बलवंत सिंह, कोषाध्यक्ष डॉ खुर्शीद, डॉ कामरान, डॉ मनीष कुमार, डॉ अशोक कुमार सिंह समेत तमाम चिकित्सक उपस्थित रहे।
Previous articleजौनपुर : चिल्ड्रेन स्कूल की छात्राओं ने बनाई आकर्षक रंगोली
Next articleजौनपुर : आरके हॉस्पिटल एण्ड ब्लड बैंक पर आज सांय होगा भजन संध्या का आयोजन
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?