जौनपुर : नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया गया नशा मुक्ति का संदेश

जौनपुर : नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया गया नशा मुक्ति का संदेश

तेजीबाज़ार।
संदीप गुप्ता
तहलका 24×7
                  प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय माउंटआबू राजस्थान की उपशाखा महराजगंज की संचालिका बीके शांति बहन के नेतृत्व में  कौशिल्या देवी जायसवाल इंटर मीडिएट कॉलेज महराजगंज व सरस्वती ज्ञान मंदिर के प्रांगण में सोमवार दोपहर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बच्चों को नशामुक्ति संदेश दिया गया।
जिसमें बीके दिव्या बहन व पूजा बहन तथा दादा भाई ने लोगों को बताया कि नशा करने से क्या-क्या समस्याएं हो सकती हैं, और नशा मुक्त रहने से शरीर स्वस्थ एवं निरोग रहता है, जिससे तन मन स्वस्थ एवं निरोग रहता है। इस नुक्कड़ सभा की टीम में अनिल भाई, राधेश्याम भाई, देवेंद्र भाई, संजय भाई, आदि ने नन्हे-मुन्ने बच्चों को यह संदेश दिया कि नशा मुक्त रहो, स्वस्थ रहो, विकास करो विकसित रहो। विद्यालय के प्रधानाचार्य हरेंद्र सरोज व सरस्वती ज्ञान मंदिर के प्रधानाचार्य अरुण दूबे ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर जेपी यादव, संतोष पटेल, दीपक कुमार, संगीता पाल, आचार्य जी, पिंटू सेठ पत्रकार मुन्ना, गणेश, मनोज सेठ आदि उपस्थित रहे।
Previous articleसुल्तानपुर : बच्चों में वैज्ञानिक चेतना जगाना आवश्यक- प्रो. डीके त्रिपाठी 
Next articleजौनपुर : समाज के विकास की धुरी होता है जागरूक समुदाय- आनन्द सिंह
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?