जौनपुर : नोडल अधिकारी ने किया अल्ट्रासॉउन्ड संचालकों के संग बैठक

जौनपुर : नोडल अधिकारी ने किया अल्ट्रासॉउन्ड संचालकों के संग बैठक

केराकत।
विनोद कुमार 
तहलका 24×7 
              तहसील क्षेत्र में अवैध अल्ट्रासॉउन्ड सेंटरों की भरमार हो गई है। इस पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से चिकित्सा नोडल अधिकारी डा. प्रत्युष कुमार ने गुरुवार को केराकत तहसील क्षेत्र के अल्ट्रासाउंड सेंटर संचालकों के साथ डाक बंगला में बैठक की।
बैठक में केराकत, जलालपुर, मुफ़्तीगंज, डोभी, बीरीबारी आदि सभी स्थानों के अल्ट्रासाउंड संचालकों को अपने रजिस्ट्रेशन और साथी डॉक्टर के साथ बुलाया गया था। लेकिन बैठक में केवल आधा दर्जन अल्ट्रासाउंड संचालक ही पहुंचे। उसमें भी केवल तीन अल्ट्रासाउंड सेंटर संचालक विवेक कुमार सिंह, दिग्विजय सिंह, मुन्ना सिंह ही अपने डॉक्टर लेकर पहुंचे थे। जबकि अनिल यादव, दिलीप कुमार, प्रमोद यादव अकेले ही पहुंचे थे। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम माज अख्तर ने की। सूत्रों के अनुसार तहसील क्षेत्र के विभिन्न बाजारों में करीब 40 से अधिक अल्ट्रासॉउन्ड सेंटर चल रहे हैं। अधिकांश अवैध ढंग से संचालित किए जा रहे हैं।
Previous articleजौनपुर : जमीन की पैमाईश को लेकर प्रधान व लेखपाल में मारपीट
Next articleजौनपुर : मारपीट में घायल महिला‌ की इलाज के दौरान मौत, मचा हड़कंप
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?