जौनपुर : नौकरी मिलते ही बढ़ा दी दहेज की रकम, युवती ने कराया मुकदमा

जौनपुर : नौकरी मिलते ही बढ़ा दी दहेज की रकम, युवती ने कराया मुकदमा

केराकत। 
विनोद कुमार 
तहलका 24×7
                 सेना में नौकरी मिलते ही एक दूल्हे ने दहेज की रकम बढ़ा दी। शादी तोड़ने की धमकी देते हुए लड़की पक्ष पर दबाव बनाने लगा। युवती ने केराकत थाने में तहरीर देकर युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। उसका कहना है कि तिलक में खर्च के एक लाख रुपये और तिलक में दिए पांच लाख रुपये की लौटाने की मांग पर वरपक्ष से धमकी दी जा रही है।
केराकत थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की शादी गाजीपुर के शादियाबाद थाना के खुटवा निवासी युवक के साथ तय हुई थी। आरोप है कि युवती के पिता ने तिलक में पांच लाख रुपये दिया था। इसी बीच दूल्हा सेना में भर्ती हो गया। उसके बाद दहेज में उसने 10 लाख रुपये की मांग करनी शुरू कर दी। कन्या पक्ष ने शादी करने से इंकार कर दिया और तिलक में दिए पांच लाख रुपये व तिलक में खर्च हुए एक लाख रुपये लौटाने की मांग करने लगा। वरपक्ष ने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। युवती ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। उसी आधार पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक संजय वर्मा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
Previous articleजौनपुर : वर्ल्ड अर्थराइटिस डे पर आज होगी निशुल्क ओपीडी…
Next articleजौनपुर : बच्चों के विवाद में महिला को पड़ोसियों ने लाठी-डंडे से पीटा
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?