जौनपुर : बच्चों के विवाद में महिला को पड़ोसियों ने लाठी-डंडे से पीटा
गौरा बादशाहपुर।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
थाना क्षेत्र के नरेंद्रपुर गांव में बच्चों के विवाद में मंगलवार को एक पक्ष के कुछ लोगों ने महिला को लाठी-डंडे से पीटकर घायल कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को अस्पताल भेजवाया।

नरेंद्रपुर गांव निवासी जौवाद अली व इरफान के घर के बच्चों में मंगलवार की दोपहर में विवाद हो गया। बच्चों का विवाद समाप्त होने के बाद इरफान अपने घर के अन्य सदस्यों के साथ जौवाद अली के घर के पास लाठी डंडे लेकर पहुंच गया और दोनों पक्षों में कहा-सुनी होने लगी। विपक्षियों ने इरफान की पत्नी रुखसाना (28) को लाठी-डंडे से पीटकर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोरसंड भेजवाया। थाना प्रभारी गौरा बादशाहपुर विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि महिला की ओर से तहरीर दी गई है, मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

















