जौनपुर : प्रेमिका की कॉल डिटेल खोल सकती है कुलदीप की मौत का राज
# कलेक्ट्रेट परिसर में फांसी लगाने वाले युवक की जांच में जुटी पुलिस
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
प्रेम प्रसंग को लेकर 21 वर्षीय कुलदीप प्रजापति ने कलेक्ट्रेट परिसर में रविवार को दोपहर करीब 12 बजे एक पेड़ से फंदा लगाकर खुदकुशी कर लिया। उसने ऐसा क्यों किया इसकी जांच के लिए पुलिस ने हर तरीके का प्रयास शुरू कर दिया है।रविवार की रात तक की पड़ताल में मामला प्रेम प्रसंग का ही पता चला, लेकिन पुलिस को यह पता नहीं चल सका कि आखिर वह लड़की कहां की है।

















