जौनपुर : न्याय के लिए दर-दर भटक रही विवाहिता

जौनपुर : न्याय के लिए दर-दर भटक रही विवाहिता

# दहेज के लिए पति ने फोन से दिया तीन तलाक

खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
                न्याय के लिए एक विवाहिता हर संभावित चौखट पर दरवाजा खटखटा रही है लेकिन उसे न्याय में देरी मिलने में क्यों समय लग रहा है यह तो विचारणीय प्रश्न है। उसके आंसू को देखकर हर कोई विचलित हो जा रहा है।पूरा मामला है खेतासराय थाना क्षेत्र के रानीमऊ गांव का जहां एक विवाहिता को वर्षों से दहेज के लिए प्रताड़ित किया गया तो फिर मांग पूरी न करने पर उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया गया बाद में पति ने फोन से तीन तलाक दे दिया।

उक्त गांव निवासी आयशा खातून पुत्री स्व. मोजिबुर्रह्मान का निकाह मनीकलां निवासी आरिफ उर्फ मल्लू से लगभग छह वर्ष पहले हुआ था। समय व्यतीत होने के साथ ही तीन बच्चे हुए। आरोप है कि इस बीच पति जहां इसे दहेज के लिए मरता पीटता था तो वहीं इसके अतिरिक्त सास, देवर, ननद व नंदोई भी इसे प्रताड़ित करते और गाली गलौज देते थे। अंततः एक दिन ऎसा आया कि सभी ने मिलकर विवाहिता को मारा पीटा और इसके तीनों मासूम बच्चों को रखकर इसे घर से निकाल दिया। इससे भी जी नहीं भरा तो एक दिन फोन से तीन तलाक दे दिया जिसे सुनकर तो इसके हाथ पांव फूल गये। पति के इस कृत्य से आहत होकर उक्त ने पुलिस अधीक्षक समेत खेतासराय थाने पर मामले की लिखित सूचना पुलिस को दी है लेकिन अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है फिलहाल आशा भरी आंखों से न्याय के लिए ठोकरें खा रही है।
Previous articleजौनपुर : पीएचसी सोंधी पर बाल स्वास्थ्य पोषण माह का हुआ शुभारंभ
Next articleजौनपुर : सेनापुर का शहीद स्तम्भ शहीदों के गौरव का प्रतीक- कुलपति
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?