जौनपुर : सेनापुर का शहीद स्तम्भ शहीदों के गौरव का प्रतीक- कुलपति
# अमृत महोत्सव अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान चलाकर किया गया जागरूक
केराकत।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सेनापुर स्थित शहीद स्मारक परिसर में गुरुवार को दोपहर एक बजे दिग्विजय सिंह महिला महाविद्यालय हसनपुर भौरा, आरपीएस महाविद्यालय उदयचंदपुर और आचार्य बलदेव पीजी कालेज कोपा पतरही के द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत घर घर तिरंगा जागरूकता अभियान मनाया गया।


















