जौनपुर : स्पष्टीकरण न देने पर बीईओ ने बीएसए को भेजा पत्र

जौनपुर : स्पष्टीकरण न देने पर बीईओ ने बीएसए को भेजा पत्र

बदलापुर।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
               खंड शिक्षा अधिकारी शैलेंद्र कुमार तिवारी द्वारा निरीक्षण के बाद अनुपस्थित मिले शिक्षकों का दो दिन का वेतन काटते हुए एक सप्ताह के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया था, लेकिन अध्यापकों ने समय सीमा के भीतर स्पष्टीकरण नहीं दिया। इससे नाराज खंड शिक्षा अधिकारी ने शिक्षकों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए बीएसए को पत्र भेजा है।

बता दें कि प्राथमिक विद्यालय काछोरा में 17 जून को बीईओ शैलेंद्र कुमार ने निरीक्षण के दौरान सहायक अध्यापक ध्रुव केस वर्मा और संतोष कुमार को बिना अवकाश के लापता होना पाया था। 16 जून को भी उपस्थित पंजिका में दोनों सहायक अध्यापकों का हस्ताक्षर बना हुआ था। खंड शिक्षा अधिकारी शैलेंद्र कुमार ने दोनों अनुपस्थित शिक्षकों का दो दिन का वेतन काटते हुए एक सप्ताह के अंदर स्पष्टीकरण मांगा था। संवाद
Previous articleजौनपुर : पत्थर गड्डी उखाड़ने के आरोप में तीन पर केस दर्ज
Next articleजौनपुर : शादी के झांसे में लेकर युवती को लेकर रिश्तेदार फरार
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?